इशांत चौधरी ने मुख्यमंत्री सुक्खू का जताया आभार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 5वीं गारंटी के तहत लाहौल स्पीति के बाद प्रदेश की महिलाओं को 1500-1500 रुपए देने की घोषणा की।

Mar 5, 2024 - 11:46
 0  297
इशांत चौधरी ने मुख्यमंत्री सुक्खू का जताया आभार

सुमन महाशा। कांगड़ा 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 5वीं गारंटी के तहत लाहौल स्पीति के बाद प्रदेश की महिलाओं को 1500-1500 रुपए देने की घोषणा की। इस घोषणा पर विधानसभा कांगड़ा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष इशांत चौधरी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद एवं आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार क्रमबद्ध तरीके से अपनी चुनावी गारंटीयों को पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश की महिलाओं में जहां ख़ुशी है वहीं यह सम्मान राशि मिलने से महिलाएं अधिक समृद्ध और सशक्त होंगी। 
इशांत चौधरी ने कहा कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है और राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस की जो भूमिका रही है उसे भुलाया नहीं जा सकता है। युवा कांग्रेस कांग्रेस परिवार की मर्यादा और संगठित स्वरूप, शान को बनाए रखने के लिए कृतसंकल्प है। आगामी लोकसभा चुनाव में हिमाचल की सभी सीटों से कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0