चंबा के पांगी क्षेत्र में मनाया जाएगा जकारू उत्सव

जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में नौ फरवरी से पारंपरिक जुकारू उत्सव शुरू होगा। यह लगातार 12 दिन तक पांगी में मनाया जाएगा।

Jan 29, 2024 - 16:35
 0  342
चंबा के पांगी क्षेत्र में मनाया जाएगा जकारू उत्सव

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में नौ फरवरी से पारंपरिक जुकारू उत्सव शुरू होगा। यह लगातार 12 दिन तक पांगी में मनाया जाएगा। चंबा में रहने वाले पांगी वासी इस उत्सव को 11 फरवरी को मनाएंगे। इस दौरान जश्न के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी झलक देखने को मिलेगी। लंबे समय से जुकारू उत्सव को मनाने की परंपरा पांगी घाटी के अलावा बाहरी राज्यों और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बसे पांगी घाटी के लोग निभा रहे हैं। इस उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। जुकारू उत्सव को लेकर लोग घरों में राजा बलि के चित्र बनाते हैं और लगातार 12 दिन तक रोजाना पूजा अर्चना करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0