ज्वाली में भव्य शिव नुआला, गद्दी समाज एकजुट

ज्वाली के कुठेर में गद्दी यूनियन ने भव्य शिव नुआला आयोजित किया। SHO देव राज शर्मा मुख्य अतिथि रहे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोहा।

Mar 31, 2026 - 10:01
 0  333
ज्वाली में भव्य शिव नुआला, गद्दी समाज एकजुट
ज्वाली में भव्य शिव नुआला, गद्दी समाज एकजुट

संजीव भारद्वाज। ज्वाली
कुठेर (ज्वाली) में गद्दी यूनियन संगठनात्मक जिला नूरपुर के मंडल ज्वाली द्वारा “शिव नुआला” का कुठेर,विनायक पैलेस मे भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष केवल सिंह की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्वाली थाना के एसएचओ देव राज शर्मा उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथियों में गद्दी यूनियन जिला नूरपुर के अध्यक्ष अमी चंद, रिटायर्ड सह कमांडेंट एम.एल. ठाकुर, रेलवे अधिकारी (सेवानिवृत्त) जीत राम शर्मा, केसीसी बैंक मैनेजर सुनीत सिंह जरियाल, कारगिल योद्धा एवं पूर्व सैनिक गिरो राम कपूर, जयकरण जरियाल, केसीसी बैंक हेड ब्रांच धर्मशाला के मैनेजर अनिल कुमार शर्मा तथा बुजुर्ग त्रिलोक सिंह शामिल रहे। सभी अतिथियों को गद्दी टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गद्दी यूनियन जिला नूरपुर के पदाधिकारी, उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, महासचिव संजीव भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सुरिंदर पठानिया, मीडिया प्रभारी संजय कुमार, आईटी प्रभारी विजय वर्मा, प्रमुख सलाहकार तेजलाल व रमेश कुमार तथा मंडल नूरपुर के बबलू नांगला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल ज्वाली के उपाध्यक्ष मिलाप सिंह, सचिव हाकम सिंह, हरबंस झुन्नू दास, प्रहलाद सिंह, सुरिंदर सिंह एवं गद्दी समाज के अनेक गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जिसका सभी उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। गद्दी यूनियन द्वारा इस प्रकार का आयोजन पहली बार क्षेत्र में किया गया, जिससे समाज में एक नई मिसाल स्थापित हुई। कार्यक्रम के माध्यम से गद्दी समाज की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता, वेशभूषा एवं बोली को संरक्षित और आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

विशेष आकर्षण के रूप में भरमौर की प्रसिद्ध नुआला गायन मंडली “जय सिद्ध बाबा बुहारी ” ने अपनी मधुर गायकी एवं शिव स्तुति से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0