कछियारी पीर बाबा छिंज मेला शुरू, दंगल में दिखा रोमांच

कांगड़ा के कछियारी में पीर बाबा छिंज मेले का शुभारंभ, दंगल में रोमांचक मुकाबले, विजेताओं को लाखों के इनाम दिए गए।

Mar 19, 2026 - 11:32
 0  54
कछियारी पीर बाबा छिंज मेला शुरू, दंगल में दिखा रोमांच
कछियारी पीर बाबा छिंज मेला शुरू, दंगल में दिखा रोमांच

सुमन महाशा। कांगड़ा
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विधायक पवन काजल ने कहा मेले हमारी सभ्यता और संस्कृति के परिचायक है। मेलों के आयोजन से समाज में भाईचारा बढ़ता है, वहीं युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलता है। काजल बुधवार को कछियारी में प्रसिद्ध पीर बाबा छिंज मेले के शुभारम्भ दौरान बोल रहे थे। काजल ने कहा कछियारी का ऐतिहासिक मेला भविष्य में विशाल स्तर पर आयोजित करवाने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कुश्ती के दंगल में स्थानीय युवाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। कुश्ती दौरान बड़ी माली बाबा फरीद ने छोटा सुदाम को रोमांचक मुकाबले में हराकर जीती। छोटी माली का मुकाबला दीपक तलवाड़ा ओर बिल्लू होशियारपुर के बीच हुआ। कड़े संघर्ष के बाद बिल्लू होशियारपुर ने बाजी मारी। 
मेला कमेटी के अध्यक्ष अशोक चौहान ने बताया बड़ी माली के विजेता को डेढ़ लाख रुपये नकद पुरस्कार और छोटी माली के विजेता को 71 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। मेला कमेटी उपप्रधान विवेक डोगरा ओर अन्य सदस्यों ने विधायक काजल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर परविंदर बैंस, पुष्पिंदर, रणजीत सिंह, मेहर चंद, प्रदीप कुमार, कपिल (बाण गंगा), बिल्ला सैनी, विजय (विजू), मोहित सैनी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0