बैजनाथ में युवक की मौत, परिजनों ने पत्नी पर लगाए आरोप

कांगड़ा के बैजनाथ में 33 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप। पुलिस जांच में जुटी।

Mar 20, 2026 - 11:10
 0  36
बैजनाथ में युवक की मौत, परिजनों ने पत्नी पर लगाए आरोप

रोज़ाना हिमाचल ब्यूरो। बैजनाथ 
बैजनाथ के चकोल बेहड़ू गांव में एक विवाहित युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय रामपाल पुत्र स्वर्गीय दीवाना के रूप में हुई है। पुलिस जानकारी अनुसार युवक ने बुधवार को अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना का पता वीरवार सुबह उस समय चला, जब परिजनों ने युवक के कमरे का दरवाजा काफी देर तक न खुलने पर उसे खोला। अंदर जाकर देखा तो युवक फंदे पर लटका हुआ था। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक घर में अकेला था, जबकि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले ही अपने मायके गई हुई थी।
घटना के बाद परिजनों ने बहू मनीषा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह युवक को परेशान करती थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें युवक ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बैजनाथ में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0