नवरात्र में बज्रेश्वरी मंदिर में उमड़ा सैलाब, चढ़ावा 3 लाख पार

कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में नवरात्र पर भारी भीड़, पहले दिन 3 लाख से अधिक चढ़ावा, दूसरे दिन 6000 श्रद्धालु पहुंचे। मेडिकल कैंप व सुरक्षा के विशेष इंतजाम।

Mar 20, 2026 - 18:39
 0  63
नवरात्र में बज्रेश्वरी मंदिर में उमड़ा सैलाब, चढ़ावा 3 लाख पार

सुमन महाशा। कांगड़ा
कांगड़ा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बज्रेश्वरी मंदिर में माता ब्रह्मचारिणी के द्वितीय नवरात्रे के दिन लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगी रहीं। मन्दिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने बताया प्रथम नवरात्र के दिन मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा 305891 रुपए का चढ़ावा चढ़ाया गया। उन्होंने बताया मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा हेतु मानव रूहानी केंद्र द्वारा मेडिकल कैंप प्रतिदिन लगाया जा रहा है जिसमें अस्वस्थ श्रद्धालु अपना चेकअप करवा कर निशुल्क दवाइयां प्राप्त कर सकते हैं। एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल और मंदिर अधिकारी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कायों की प्रशंसा की। शिवाली ठाकुर ने बताया एसडीएम कांगड़ा के निर्देशानुसार मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की निरन्तर निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया बाणगंगा बज्रेश्वरी घाट पर भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं व सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0