एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने तृतीय नवरात्र पर लिया मां बज्रेश्वरी का आशीर्वाद

कांगड़ा के माता बज्रेश्वरी मंदिर में नवरात्र के तीसरे दिन 15 हजार श्रद्धालु पहुंचे। एसडीएम इशांत जसवाल ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

Mar 21, 2026 - 18:16
 0  45
एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने तृतीय नवरात्र पर लिया मां बज्रेश्वरी का आशीर्वाद

सुमन महाशा । कांगड़ा 
कांगड़ा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बज्रेश्वरी मंदिर में माता चंद्रघंटा के तृतीय नवरात्रे के दिन लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगी रहीं। स्थानीय और बाहरी राज्यों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। तृतीय नवरात्र के दिन एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल अपनी धर्मपत्नी डॉ. श्रेया के साथ मां बज्रेश्वरी का आशीर्वाद लेने पहुंचे। दोनों ने मंदिर गर्भ गृह में माथा टेका। मंदिर के वरिष्ठ पुजारियों ने महाशक्तचंडी यज्ञ में दोनों से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। एसडीएम कांगड़ा और उनकी धर्मपत्नी ने कन्या पूजन भी किया। उन्होंने कहा माता बज्रेश्वरी का आशीर्वाद समस्त लोगों पर बना रहे, ऐसी उनकी मनोकामना है।
श्रद्धालुओं की सुविधाओं के कार्यों का किया निरीक्षण

एसडीएम कांगड़ा ने मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर के साथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के कार्यों का निरीक्षण भी किया। एसडीएम कांगड़ा ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दे रखे हैं कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं के कार्य हेतु हमेशा सतर्क रहें। एसडीएम कांगड़ा ने कहा बज्रेश्वरी बाणगंगा घाट में श्रद्धालुओं को विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। घाट के बन जाने से श्रद्धालु व्यवस्थित तरीके से स्नान कर पा रहे हैं और निरंतर संध्या आरती का आयोजन इस घाट पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन की देखरेख में सुरक्षा व्यवस्था पर पूरी नजर रखी जा रही है। मंदिर अधिकारी ने बताया दूसरे नवरात्र के दिन मंदिर में 322008 रुपये का चढ़ावा श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया। तृतीया नवरात्र के दिन मंदिर में 15 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0