बज्रेश्वरी मंदिर में 54.29 लाख चढ़ावा, भक्तों की भीड़

कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में नवरात्र पर 54.29 लाख चढ़ावा चढ़ा। अंतिम दिन 12 लाख दान और 12,500 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।

Mar 28, 2026 - 20:17
 0  144
बज्रेश्वरी मंदिर में 54.29 लाख चढ़ावा, भक्तों की भीड़

सुमन महाशा। कांगड़ा 
कांगड़ा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बज्रेश्वरी मंदिर में नवरात्र का समापन हो गया। मंदिर में नवरात्र के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने बताया अंतिम नवरात्र के दिन मंदिर में 12 लाख रुपए का चढ़ावा चढ़ा। उन्होंने बताया नवरात्र के दौरान मंदिर में कुल 54,29607 रुपए का चढ़ावा श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया।

एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल और मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से मंदिर में दर्शन करवाने के कार्य में लगे प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी और प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग के लिए प्रशंसा की। 28 मार्च को मंदिर में 12500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0