कांगड़ा से चंबा भेजी गई 34 क्विंटल राहत सामग्री

कांगड़ा विधानसभा के दोनों मंडलों ने चंबा आपदा प्रभावितों के लिए 34 क्विंटल राहत सामग्री भेजी। विधायक पवन काजल ने राहत सामग्री को रवाना किया।

Sep 4, 2025 - 18:33
 0  522
कांगड़ा से चंबा भेजी गई 34 क्विंटल राहत सामग्री

सुमन महाशा। कांगड़ा

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों की ओर से चंबा जिला के आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजी गई। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने जिला भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा की मौजूदगी में राहत सामग्री को चंबा जिला भाजपा कार्यालय के लिए रवाना किया।

जानकारी के अनुसार कुल 34 क्विंटल राहत सामग्री भेजी गई, जिसमें एक सौ से अधिक राशन किट शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य हाल ही में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद करना है।

विधायक पवन काजल ने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के चंबा में हालिया आपदा से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार, राजनीतिक दलों और आम जनता का दायित्व बनता है कि वे पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे आएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए सभी को हाथ बढ़ाना चाहिए।

इस अवसर पर जयंती मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, रंजीत कुमार, जिला उपाध्यक्ष रजनीश मोना, अजीत कुमार, परविंद्र कुमार, विजय कुमार (पूर्व प्रधान इच्छी), विजय कुमार (पूर्व प्रधान सहोड़ा), नवीन कुमार, विनोद कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1