कांगड़ा में विकास को रफ्तार, अजय वर्मा का बड़ा दावा
कांगड़ा में विकास कार्यों को लेकर अजय वर्मा का बड़ा बयान, सड़क, पानी, स्वास्थ्य और बस स्टैंड परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च।
सुमन महाशा। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बस स्टैंड स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों का ब्यौरा रखा। इस दौरान उनके साथ डीएम पंकज चड्ढा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाएं अब हिम बस कार्ड के जरिए ही 50% सब्सिडी का लाभ ले पाएंगी। उन्होंने कहा हिम बस कार्ड निरंतर बनते रहेंगे। उन्होंने कहा स्कूल के बच्चों के लिए 31 मई तक समय अवधि बढ़ा दी गई है।
उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में नए बस अड्डे मंडी भराड़ी, जयसिंहपुर, चंबा में पार्किंग और टैक्सी स्टैंड, फतेहपुर बस स्टैंड का निर्माण कार्य चल रहा है, जल्द इन्हें जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में बात करते हुए बताया कांगड़ा बस स्टैंड की रिनोवेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। सभी सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कर लिए गए हैं जिनका लाभ पुलिस प्रशासन को भी मिल रहा है। उन्होंने कहा बज्रेश्वरी मंदिर में सिंगल वायर के कार्य को पूरा कर लिया गया है और इसके उपरांत और वीरता से लेकर तहसील चौक तक सिंगल वायर के कार्य को पूरा किया जाएगा।
स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए किए जा रहे काम
उन्होंने बताया कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए एचएससी जमानाबाद पर 11,70478 रुपये, सीएचसी त्यारा पर 15,65978 और लगभग 17 लाख रुपये सिविल हॉस्पिटल पर खर्च किए जाएंगे। सिविल अस्पताल में ओटी का मुरम्मत कार्य, लैबोरेट्री के कार्य तथा अन्य मुरम्मत के कार्य किए जायेंगे जिससे लोगों को लाभ मिलेगा।
अजय वर्मा ने बताया प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए पहले चरण में लगभग 12 किलोमीटर की सड़क मुरम्मत के लिए 52,75499 रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। जल्द इसकी टैंडर प्रक्रिया शुरू हो जायगी। उन्होंने बताया इस कार्य के अंतर्गत कांगड़ा शहर और उसके आसपास लगती पंचायतों में सड़क की मुरम्मत के कार्य किए जाएंगे।
पहले से भी और तेज गति से होगा कांगड़ा का विकास
लोगों को बेहतर पानी की सुविधा मिले, इसके बारे में बताते हुए अजय वर्मा ने कहा समीरपुर, तियारा, सहौड़ा, दुगीयारी के लिए 17.60 लाख रुपये की लागत की पानी की स्कीम का लगभग 95% कार्य पूर्ण हो चुका है। गाहलियां, ठाकुरद्वारा, रजीयाना और रानीताल में 7.91 करोड़ रुपये की पानी की स्कीम का 85% कार्य पूर्ण हो चुका है, बोधर वल्ला में 60 लाख रुपये की इरिगेशन स्कीम का 90% कार्य पूर्ण हो चुका है, अनसोली और मटौर में 1.51 करोड़ रुपये की पानी की स्कीम का 30% कार्य पूर्ण हो चुका है। कांगड़ा को सोलर लाइट की सुविधा मिली है। कांगड़ा के लिए पांच आंगनवाड़ी क्रैच स्वीकृत करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कांगड़ा का विकास अब पहले से भी और तेज गति से होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0