कांगड़ा में नई सुविधा: डायग्नोस्टिक, फिजियो व लाइब्रेरी शुरू
कांगड़ा में संगीता डायग्नोस्टिक, फिजियो सॉल्यूशन और पुस्तकालय का उद्घाटन आरएस बाली ने किया। युवाओं व स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ।
सुमन महाशा। कांगड़ा
कांगड़ा (बीरता) में संगीता डायग्नोस्टिक, फिजियो सॉल्यूशन और संगीता पुस्तकालय का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने किया इस मौके पर उनके साथ एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल भी मौजूद रहे। आरएस बाली ने एसडीएम कांगड़ा, संगीता और डॉ उदय चौधरी के साथ मिलकर रिबन काटकर संगीता डायग्नोस्टिक, फिजियो सॉल्यूशन और संगीता पुस्तकालय का विधिवत शुभारम्भ किया। उन्होंने परिवार को इसके लिए बधाई दी। बाली ने सभी को संबोधित करते हुए कहा इस परिवार ने हमेशा समाज की सेवा की है।
उन्होंने कहा आज फिजियो थेरपी जीवन को दवाइयों के बिना स्वास्थ्य बनाए रखने में अहम भूमिका रखता है। उन्होंने कहा विदेशों में फिजियो थेरपी लोगों के जीवन का अहम हिस्सा है लोग वहां दवाई खाने की अपेक्षा फिजियो थेरपी को मह्त्व देते हैं अब भारत में भी लोग इसके मह्त्व को समझ रहे हैं। उन्होंने कहा संगीता डायग्नोस्टिक, फिजियो सॉल्यूशन लोगों के स्वास्थ को बेहतर करने का काम करेगा।
उन्होंने कहा शिक्षा के उपरांत युवाओं को नौकरी पाने के लिए एक अच्छे माहौल में बैठकर तैयारी करना बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू रहता है हजारों युवा एक सही माहौल न मिल पाने के कारण कई बार अपने सपनों को पूरा करने में नाकाम हो जाते हैं और कांगड़ा में अब अनेकों पुस्तकालय खुल रहे हैं जहां हजारों युवा परीक्षा की तैयारी कर के अपने भविष्य को संवार रहे हैं। संगीता पुस्तकालय भी युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने का काम करेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0