कांगड़ा में भूकंप के झटके, दहशत
कांगड़ा में 31 मार्च सुबह 2.8 तीव्रता का भूकंप आया। NCS के अनुसार कोई नुकसान नहीं, लेकिन लोगों में कुछ देर दहशत रही।
सुमन महाशा। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में 31 मार्च की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, यह हलचल तड़के 04:33:22 बजे हुई। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है। वैज्ञानिकों ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
गनीमत यह रही कि भूकंप की तीव्रता काफी कम थी, जिस कारण अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। हालांकि, सुबह के वक्त अचानक हुई इस थरथराहट से इलाके में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0