कांगड़ा में महिला दिवस पर खास कार्यक्रम, महिलाओं को किया सम्मानित
कांगड़ा के चौंधा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसडीएम इशांत जसवाल ने महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा की अहमियत पर जोर दिया।
सुमन महाशा। कांगड़ा
बाल विकास परियोजना कार्यालय कांगड़ा के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर चौंधा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल मुख्य अतिथि रहे। इशांत जसवाल ने अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण से ही समाज और राष्ट्र की प्रगति सम्भव है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इनमें गीत नाटक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और समाजिक जागरुकता का संदेश दिया।
इससे पूर्व सीडीपीओ संदीप बग्गा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मौजूद सभी जनों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने सभी को पुरस्कार बांटे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0