कांगड़ा में ₹24.5 लाख के काम, RS वर्मा को एक्सटेंशन
कांगड़ा में ₹24.5 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन, RS वर्मा को 6 माह का सेवा विस्तार, सोलर लाइट व कॉउ शेड से जनता को बड़ी राहत।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने नगर परिषद कार्यालय के नए भवन में 24.5 लाख रुपये की लागत के उद्घाटन किए। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे जिनकी आज सेवानिवृत्ति थी। नगर परिषद कार्यालय कांगड़ा के कर्मचारियों ने वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा की सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम रखा था। सेवानिवृत्ति के इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने वरिष्ठ कार्यकारी अधिकाकारी को सेवा विस्तार का तोहफा दिया। अजय वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा आरएस वर्मा की कार्यशैली बहुत ही अच्छी है, उनके कार्यकाल के दौरान कांगड़ा का विकास तेजी से हुआ है।
उन्होंने कहा सेवा विस्तार का यह तोहफा कार्यकारी अधिकारी को उनके बेहतरीन कार्य के लिए मिला है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कार्यकारी अधिकारी को यह सेवा विस्तार पूरी क्षमताओं के साथ पूर्व की तरह ही मिला है। वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी ने उपाध्यक्ष अजय वर्मा सहित समस्त सरकार का आभार व्यक्त किया जिनकी बदौलत वह 6 माह और कांगड़ा की सेवा कर सकेंगे।
इस से पूर्व पुजारी ने उपाध्यक्ष अजय वर्मा और वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी से बाणगंगा समीप बने कॉउ शेड में 12 लाख से दो अतिरिक्त कॉउ शेड और पुराना कांगड़ा से बस स्टैंड तथा बाईपास तक 12.5 लाख रुपये की लागत से सोलर लाइट लगाए जाने के कार्य के उद्घाटन की विधिवत पूजा अर्चना करवाई। अजय वर्मा ने संबोधन में सभी कांगड़ा वासियों को 60 सोलर लाइटस लगाए जाने की बधाई दी और कहा कांगड़ा की सड़कें रात में भी जगमगाएंगी।
उन्होंने कहा गायों की सेवा करना हम सब का प्रथम दायित्व है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए बाण गंगा घाट समीप बने कॉउ शेड में गायों की देखभाल के लिए दो नए शैड बनाए गए हैं जिन पर 12 लाख रुपये की राशि व्यय की गई है और इसके बनने से पहले से और अधिक गायों की हम देखभाल कर सकेंगे । उन्होंने कहा कांगड़ा के लिए जल्द और नई सौगातें वह देने जा रहे हैं।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
उपाध्यक्ष अजय वर्मा सहित वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुमन वर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमारी, पूर्व पार्षद पुष्पा चौधरी, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा,पूर्व पार्षद संजीव गुप्ता पार्षद अनुराधा सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0