कांगड़ा की खोली पंचायत में नवजात का शव मिलने से सनसनी, जांच शुरू

कांगड़ा की खोली पंचायत में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और आसपास जांच शुरू की।

Feb 19, 2026 - 15:01
 0  81
कांगड़ा की खोली पंचायत में नवजात का शव मिलने से सनसनी, जांच शुरू

कांगड़ा । कांगड़ा के साथ लगती खोली पंचायत के वार्ड नंबर 3 स्थित शिम्बल खोला में वीरवार को नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में एक नवजात का शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नवजात मृत अवस्था में था और उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

पुलिस का मानना है कि बच्चा हाल ही में पैदा हुआ हो सकता है। साथ ही यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि नवजात मृत पैदा हुआ हो। फिलहाल सच्चाई का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है। इसके अलावा इलाके में गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का जल्द खुलासा हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0