कांगड़ा पुलिस ने हथियारों समेत 2 को किया गिरफ्तार, जांच शुरू

सोमवार को कांगड़ा पुलिस ने कांगड़ा बस स्टैंड पर दो लोगों से गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार बरामद करने में सफलता हासिल की है।

Oct 28, 2024 - 23:27
 0  234
कांगड़ा पुलिस ने हथियारों समेत 2 को किया गिरफ्तार, जांच शुरू

सुमन महाशा। कांगड़ा

सोमवार को कांगड़ा पुलिस ने कांगड़ा बस स्टैंड पर दो लोगों से गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग भारी मात्रा में अवैध हथियार लेकर दिल्ली से कांगड़ा की तरफ आ रहे हैं।  इस सूचना के आधार पर DSP अंकित शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने पुराना कांगड़ा के पास नाकाबंदी की। पुलिस टीम ने सारी रात कांगड़ा की तरफ आने-जाने वाले सभी वाहनों की जांच की। इसके बाद कांगड़ा बस स्टैंड पर दिल्ली से आने वाली वॉल्वो बसों से उतरने वाले यात्रियों से पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान दो लोगों की जांच की गई जिनके बैग से दो पिस्टल बरामद हुईं।  वहीं, इस मामले में जिला कांगड़ा की SP शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इन दोनों युवकों को पुलिस ने संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका था लेकिन जांच के दौरान इनसे दो खाली पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई हैं। पुलिस थाना कांगड़ा में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दोनों आरोपियों की पहचान सुंशात कुमार निवासी चडी, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा और अजयदीप सिंह निवासी जिला गुरदासपुर, पंजाब के तौर पर हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह ये हथियार कहां लेकर जा रहे थे और उन्होंने इन हथियारों को कहां से लाया था। बता दें कि इन दिनों त्योहारों का समय है। ऐसे में कांगड़ा पुलिस अवैध हथियारों की सूचना मिलते ही सतर्क हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0