कांगड़ा की बेटी का मां बगलामुखी पर भजन वायरल, 2 दिन में 4 लाख व्यूज
कांगड़ा की प्रिया शक्तावत का मां बगलामुखी भजन रिलीज होते ही वायरल, 2 दिन में 4 लाख व्यूज। बेटी के साथ पहली बार किया खास प्रोजेक्ट।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। कांगड़ा
प्रिया शक्तावत, जो कि हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से संबंध रखती हैं और आजकल मायानगरी मुंबई में संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं, उनका मां बगलामुखी जी का भजन बगलामुखी मां Sheryl Music कंपनी के बैनर तले रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सहयोग मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि अभी भजन को रिलीज हुए मात्र दो दिन भी नहीं हुए और भेंट को 4 लाख से अधिक दर्शक अपना प्यार दे चुके हैं। गायिका प्रिया शक्तावत ने बताया कि इस भजन में मेन एक्टर का रोल शेरल शक्तावत ने निभाया है, जो कि उनकी बेटी हैं। आगे प्रिया शक्तावत ने कहा कि पहली बार वह अपनी बेटी के साथ काम कर रही हैं जिसमें बेटी एक्ट्रेस और खुद गायिका हैं। बैसे इन दोनों को देख कर लगता नहीं कि दोनों मां बेटी हैं, बल्कि दोनों बहनों जैसे दिख रही हैं। प्रिया शक्तावत के बारे में बता दें कि उनका मुंबई में संगीत के साथ साथ मुंबई में बिजनेस भी है। इस अवसर पर भजन गायिका प्रिया शक्तावत और उनके परिवार ने सभी देशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0