कर्तव्य निष्ठा के लिए प्रेरणा स्रोत हैं राम सिंह : एसडीएम कांगड़ा
कांगड़ा में 29 साल की सेवा के बाद राम सिंह सेवानिवृत्त, SDM इशांत जसवाल ने सम्मानित किया, अधिकारियों ने कर्तव्यनिष्ठा को बताया मिसाल।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। कांगड़ा
संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में कार्यरत राम सिंह अपने 29 वर्ष के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत हुए। संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा राम सिंह की सेवानिवृत्ति की उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। राम सिंह के साथ उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी और माता महेश्वरी देवी सहित परिवारजन भी मौजूद रहे।
एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम सिंह को शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया। समस्त विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संबोधन के दौरान उनके साथ लंबे समय तक कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा राम सिंह अपनी कार्य कर्तव्य निष्ठा के लिए हम सभी के समक्ष हमेशा उदाहरण रखते रहे हैं। उनके कार्य की वफादारी और कर्तव्य निष्ठा के कई किस्से अनिल कुमार, अजय कुमार, सुमंजना, सुनील राणा सहित अन्य कर्मचारियों ने अपने वक्तव्य में रखे।
एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम सिंह और उनके परिवार को सेवानिवृत्ति और आगे के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा राम सिंह जैसा कर्मचारी जिस किसी भी कार्यालय में हो उससे कार्यालय में कार्य करने की गति दुगनी हो जाती है। राम सिंहकर्तव्य निष्ठा के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम सिंह ने अपने कार्य के बारे में बात करते हुए बताया उन्होंने 10 साल शिमला में फॉरेस्ट विभाग के अंतर्गत लगाए, उसके उपरांत उन्होंने वर्ष 1997 में इस कार्यालय को ज्वाइन किया, के उपरांत उन्होंने अपनी निरंतर 30 साल तक सेवाएं कांगड़ा में ही दीं। मूल रूप से वह जिला मंडी के जोगेंद्रनगर तहसील के डोल गांव के निवासी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0