कांगड़ा में 7A साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
कांगड़ा में साईं फुटबॉल अकैडमी द्वारा 3 दिवसीय 7A साइड टूर्नामेंट शुरू, 14 टीमों की भागीदारी, युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल।
सुमन महाशा I कांगड़ा
कांगड़ा में साईं फुटबॉल अकादमी द्वारा आयोजित 3 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ चौधरी राजेश परयाल ने किया। इस आयोजन में क्षेत्रभर से युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल के प्रति जबरदस्त जोश देखने को मिला।
यह कांगड़ा का पहला “7A साइड फुटबॉल टूर्नामेंट” है, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करना है, ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बन सकें।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में ईश्वर दास, कपिल, सूरज, कमल भाटिया, शुभम, विक्रांत, चेतन, विट्ठल, बाल किशन, अशोक और सुरेश सहित साईं फुटबॉल अकादमी के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके प्रयासों की सराहना की गई।
आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को जारी रखा जाएगा, जिससे युवाओं को सही दिशा और मार्गदर्शन मिलता रहे। साथ ही उन्होंने यह भी चिंता जताई कि कांगड़ा के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा, जो एक गंभीर विषय है।
यह फुटबॉल टूर्नामेंट न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0