कांगड़ा: खेत में मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
कांगड़ा के शाहपुर में विवाहिता का शव खेतों में मिलने से सनसनी। मायका पक्ष ने ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शाहपुर
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रविवार सुबह महिला का शव घर के पास खेतों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, महिला के पति ने एक दिन पहले ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई थी। इसके बाद रविवार सुबह उसने खुद ही पुलिस को फोन कर खेतों में शव पड़े होने की सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना व हत्या के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि संतान न होने के कारण महिला को लंबे समय से परेशान किया जा रहा था।
पुलिस ने मृतका की मां के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0