कांगड़ा सड़क हादसा: खड्ड में गिरी कार, 2 की मौत

कांगड़ा के शाहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, खड्ड में गिरी कार से 2 की मौत, 3 गंभीर घायल। हादसे के कारणों की जांच जारी।

Mar 28, 2026 - 14:45
 0  63
कांगड़ा सड़क हादसा: खड्ड में गिरी कार, 2 की मौत

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। कांगड़ा
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार रात को सड़क हादसे में दो लोगों की माैत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चड़ी -घेरा मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप एक कार अनियंत्रित होकर नीचे खड्ड किनारे जा पहुंची तथा सभी पार्ट अलग होकर बिखर गए। इस दर्दनाक हादसे में एक जेबीटी शिक्षक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार ये सभी लोग शुक्रवार रात को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में हनुमान मंदिर के पास चालक ने अचानक कार से नियंत्रण खो दिया। इससे कार सड़क से नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों और घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान करण बहादुर(40) पुत्र वीर बहादुर और करीना देवी(18) पुत्री सुरेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों मृतक ग्राम पंचायत भितलू के गांव कुट के निवासी थे। करण बहादुर कल्याडा पाठशाला में बतौर जेबीटी शिक्षक सेवाएं दे रहे थे। हादसे में घायल तीन अन्य व्यक्तियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत जोनल अस्पताल धर्मशाला रेफर दिया गया है, जहां वे उपचाराधीन हैं।
हादसे का रात को नहीं चल सका पता 
अंधेरा होने के कारण रात के समय किसी को भी इस हादसे की भनक नहीं लगी। शनिवार सुबह जब राहगीर वहां से गुजरे और उन्होंने सड़क किनारे गाड़ी के पुर्जे देखे तो हादसे का पता चला। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के असल कारणों की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0