रामनवमी पर बज्रेश्वरी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में रामनवमी पर भारी भीड़ उमड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, मेडिकल कैंप में 5350 लोगों की जांच हुई।

Mar 27, 2026 - 20:19
Mar 27, 2026 - 20:22
 0  9
रामनवमी पर बज्रेश्वरी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

सुमन महाशा। कांगड़ा
कांगड़ा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बज्रेश्वरी मंदिर में रामनवमी के दिन सुबह से ही दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगी रहीं। पूरा दिन मंदिर परिसर मां के जय कारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक थी कि मंदिर परिसर के बाहर तक भक्तों की लाइन लगी रही। बाहरी राज्यों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे।
एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल और मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने सभी को नवरात्र के साथ रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्रद्धालुओं की व्यवस्था की देखरेख में लगे हुए प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी के कार्य की प्रशंसा की जिन्होंने नवरात्रों के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया। शिवाली ठाकुर ने बताया मानव रूहानी केंद्र द्वारा निरंतर मेडिकल कैंप का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया। उन्होंने 5350 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य जांच और उन्हें निशुल्क दवाइयां भी बांटी। इस संस्था को मंदिर प्रशासन द्वारा बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। मंदिर अधिकारी ने बताया सातवें नवरात्र के दिन 9,20395 रुपये का चढ़ावा और अंतिम नवरात्र के दिन 25 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0