अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में कार्तिक शर्मा की शायरी ने बांधा समां

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में नादौन के शायर कार्तिक शर्मा ने अपनी शायरी और नज़्मों से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। आयोजकों ने उन्हें सम्मानित भी किया।

Nov 22, 2026 - 19:02
 0  72
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में कार्तिक शर्मा की शायरी ने बांधा समां

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में नादौन शहर के सुप्रसिद्ध शायर कार्तिक शर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। अपनी सधी हुई आवाज, गहरे भावों और प्रभावशाली अंदाज-ए-बयां से उन्होंने मेले में मौजूद श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी शायरी और नज़्मों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं और बार-बार प्रस्तुति देने की फरमाइश की।

विशेष आमंत्रण पर पहुंचे थे कार्तिक शर्मा

कार्तिक शर्मा को इस प्रतिष्ठित आयोजन में शिमला के उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष तथा हिमाचल के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एस.आर. हरनोट की ओर से विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

मंच पर अपनी प्रस्तुति के दौरान उन्होंने शायरी के जरिए श्रोताओं से जुड़ाव बनाया। उनकी हर रचना पर दर्शकों ने वाहवाही की और 'वन्स मोर' की आवाजों से पूरा माहौल शायराना हो गया।

शायरी ने जीता श्रोताओं का दिल

कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय श्रोताओं ने कार्तिक शर्मा की प्रस्तुति की सराहना की। उनकी आवाज और शब्दों की गहराई ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

पहाड़ी टोपी और मफलर देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन के बाद आयोजकों ने कार्तिक शर्मा को पहाड़ी टोपी और मफलर भेंट कर सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले जैसे प्रतिष्ठित मंच पर नादौन के शायर की प्रस्तुति से क्षेत्र में साहित्यिक प्रतिभा को भी पहचान मिली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0