खोली पंचायत से टांडा हॉस्पिटल के लिए एचआरटीसी बस सेवा शुरू
कांगड़ा की खोली पंचायत से टांडा अस्पताल के लिए एचआरटीसी बस सेवा शुरू। दिन में 4–5 फेरे, मरीजों और ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा।
सुमन महाशा। कांगड़ा
खोली पंचायत से टांडा हॉस्पिटल के लिए एचआरटीसी ने बस सेवा शुरू कर दी है, जिससे रोजाना लोगों को इसका लाभ मिलेगा। खोली पंचायत के पूर्व प्रधान केवल चौधरी ने बताया कि खोली से टांडा बस सेवा शुरू करने के लिए उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा से मिला था। वहीं खोली सिंबल खोला से टांडा हॉस्पिटल के लिए एचआरटीसी बस सेवा शुरू हो गई है। पूर्व प्रधान केवल चौधरी ने बताया कि एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने खोली पंचायत व लोगों ने बस लगाने की गुहार लगाई थी।
वहीं आज यह बस सेवा शुरू हो गई, बस सेवा खोली से टांडा अस्पताल तक चलेगी। उन्होंने बताया कि दिन में खोली से चार-पांच बार टांडा जाएगी। बस सेवा शुरू होने से पूर्व प्रधान केवल चौधरी, संजय कुमार, देवराज नाग, रोशन लाल, अनिल कुमार, सोनू कुमार, रमेश चंद्र, दिनेश, कुलदीप व समस्त ग्रामवासियों ने कांग्रेस सरकार व एच आर टी सी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0