नगरोटा बगवां में लिदबड़ मेला संपन्न, कुश्ती में गौरव विजेता
नगरोटा बगवां में 5 दिवसीय लिदबड़ मेला संपन्न हुआ। कुश्ती प्रतियोगिता में अजनाला के गौरव विजेता बने, विधायक आरएस बाली रहे मुख्य अतिथि।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। नगरोटा बगवां
नगरोटा बगवां में आयोजित 5 दिवसीय राज्य स्तरीय ऐतिहासिक लिदबड़ मेला संपन्न हो गया। इस अवसर पर विधायक आरएस बाली बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने माता नारदा शारदा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा के साथ नवनिर्मित छिंज स्टेडियम पहुंचकर कुश्तियों का आनंद लिया।बड़ी माली में अजनाला के गौरव विजेता रहे, जिन्हें 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं, जिंदर उपविजेता रहे और उन्हें 45 हजार रुपये का इनाम मिला। छोटे माली भी अजनाला के गुरताज ने जीती, जबकि कांगड़ा के करण उपविजेता रहे। ।
विधायक ने एनआरआई लोकेश वालिया और उनके परिवार का विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने अपने स्वर्गीय पिता बिशन दास वालिया की स्मृति में बड़ी माली के लिए 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भेंट की। उन्होंने मेला कमेटी अध्यक्ष एसडीएम मनीष शर्मा और सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि अगले वर्ष इस मेले को और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0