चैत्र नवरात्रों के प्रथम दिन बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतारें।

चैत्र ग्रीष्मकालीन नवरात्रों का शुभारम्भ हो गया।

Mar 30, 2025 - 20:08
Mar 30, 2025 - 20:09
 0  162
चैत्र नवरात्रों के प्रथम दिन बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतारें।
चैत्र नवरात्रों के प्रथम दिन बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतारें।

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा

चैत्र ग्रीष्मकालीन नवरात्रों का शुभारम्भ हो गया। मां शैलपुत्री प्रथम नवरात्र के शुभअवसर पर शक्तिपीठ बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई। 

ब्रजेश्वरी मंदिर कांगड़ा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रशासन द्वारा सभी कार्यों को पूर्ण कर लिया गया था। एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने पूर्व दिन ही सभी कार्यों का जायजा लिया था। 

मंदिर अधिकारी नीलम राणा ने बताया की प्रथम नवरात्र की सुबह बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाई गई हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की मुद्रिका बस को कनिष्ठ अभियंता मंदिर विजय कुमार द्वारा रवाना किया गया। श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा बाणगंगा में स्नान हेतु दी गई है, तहसील चौक से श्रद्धालुओं को बस द्वारा बाणगंगा ले जाया जा रहा है और स्नान उपरांत उनको तहसील चौक लाया जा रहा है।

उन्होंने बताया एसएचओ कांगड़ा संजीव कुमार के निर्देशानुसार समस्त सुरक्षाकर्मियों को उनकी जगह पर तैनात कर दिया गया। उन्होंने बताया नवरात्रों में अधिक भीड़ होने के चलते अतिरिक्त सफाई कर्मियों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए नवरात्रों के दौरान तीन समय का लंगर शुरू कर दिया गया है। पूरे मंदिर को फूलों लाइट से सुसज्जित किया गया है। मंदिर अधिकारी नीलम राणा,एसएचओ कांगड़ा संजीव कुमार, सहायक अभियंता विजय कुमार, और ट्रस्ट सदस्य अशोक हिमाचली, उमाकांत, सदन शर्मा और इशांत सारी व्यवस्थाओं की देखरेख में लगे रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0