मंडी चुनाव में निर्दलीय बनेंगे ‘किंगमेकर’?

मंडी नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा-कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकते हैं। 15 वार्डों में टिकट बंटवारे पर टिकी नजरें।

Apr 27, 2026 - 11:45
 0  36
मंडी चुनाव में निर्दलीय बनेंगे ‘किंगमेकर’?

रोजाना हिमाचल ब्यूरो । मंडी
मंडी नगर निगम चुनावों में इस बार निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकते हैं। 15 वार्डों में टिकट आबंटन में जरा सी चूक चुनावी नतीजों को पलट सकती है। दोनों प्रमुख दल फिलहाल उम्मीदवारों के चयन को लेकर सतर्क हैं, लेकिन बागी और असंतुष्ट नेता बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

पिछले चुनाव में भी निर्दलीय और बागी उम्मीदवारों ने अहम भूमिका निभाई थी। करीब 5 हजार वोट आजाद प्रत्याशियों के खाते में गए थे, जिसमें कांग्रेस के बागियों को लगभग 2328 और अन्य निर्दलीयों को करीब 2500 वोट मिले थे। उस चुनाव में भाजपा को 10860 वोट और कांग्रेस को 7283 वोट मिले, जिसके चलते भाजपा ने 11 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस केवल 4 सीटों पर सिमट गई।

इस बार भी टिकट वितरण के बाद असंतोष उभरने की संभावना है, जिससे चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं। 29 तारीख को नामांकन से पहले दोनों दलों को उम्मीदवार घोषित करने होंगे।

नगर निगम में कुल 31,198 मतदाता हैं, जिनमें 15,332 पुरुष और 15,866 महिला वोटर शामिल हैं। खलियार सबसे बड़ा वार्ड है, जबकि पैलेस कॉलोनी-एक सबसे छोटा वार्ड है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार निर्दलीय उम्मीदवार “किंगमेकर” की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0