करसोग हादसा: खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत
मंडी के करसोग में दर्दनाक हादसा, ऑल्टो कार खाई में गिरने से दो दोस्तों की मौत। प्रशासन ने दी फौरी राहत, जांच जारी।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो । मंडी
मंडी जिला के करसोग क्षेत्र में अलसिंडी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक ऑल्टो कार (एचपी 63बी-0451) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान सुनील कुमार (पुत्र कांशी राम), निवासी गांव वोगो और पवन कुमार (पुत्र कृष्ण चंद), निवासी गांव केतु, माहुनाग के रूप में हुई है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है, वह पहले से ही ब्लैक स्पॉट माना जाता है, जहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला। प्रशासन ने परिजनों को 25-25 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0