मंडी में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 23 पेटियां बरामद
मंडी के जोगिंद्रनगर में पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार से 23 पेटियां अवैध शराब बरामद की। चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो । मंडी
जोगिंद्रनगर उपमंडल के सुक्का बाग में पुलिस ने एक दुर्घटनाग्रस्त कार से 23 पेटियां अवैध शराब बरामद की हैं। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान सुक्का बाग पुली के पास एक कार रेलिंग से टकराई मिली। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर भारी मात्रा में शराब पाई गई, जिसमें अंग्रेजी, देसी और बीयर की पेटियां शामिल हैं।
पुलिस ने वाहन और शराब को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां सप्लाई होनी थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0