विधायक केवल सिंह पठानिया ने जन्मदिन पर बच्चों को दिए उपहार

शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जन्मदिन पर बोह स्कूल में 150 डेस्क व 158 बैग वितरित किए। 3.50 लाख की सौगात, विकास योजनाओं की भी घोषणा।

Feb 11, 2026 - 19:24
Feb 11, 2026 - 19:52
 0  36
विधायक केवल सिंह पठानिया ने जन्मदिन पर बच्चों को दिए उपहार

विशाल वर्मा। शाहपुर

 शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने जन्मदिन के पूर्व दिन आज धारकंडी क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोह में विद्यार्थियों को विशेष उपहार भेंट किए। इस अवसर पर उन्होंने अपनी ओर से लगभग 3.50 लाख रुपये की लागत से 150 डेस्क तथा 158 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। विधायक ने कहा कि यह वादा उन्होंने विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान बच्चों से किया था, जिसे आज पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों की बेहतर शिक्षा एवं सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि धारकंडी क्षेत्र में अनेक विकास कार्य प्रगति पर हैं। भनाला–रूलेहड़ सड़क का निर्माण लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। क्षेत्र में बागवानी एवं पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं तथा किसानों के लिए जागरूकता शिविर भी शीघ्र आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने खबरू क्षेत्र के लिए रोपवे की संभावनाएं तलाशने तथा धारकंडी के लिए चार नई बस सेवाएं शुरू करने की योजना की जानकारी दी। साथ ही बोह घाटी के सांस्कृतिक कार्यक्रम को जिला स्तरीय दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक ने बोह में 1.75 लाख रुपये की लागत से बने स्टेज शेड तथा प्राथमिक विद्यालय की 2.42 लाख रुपये से बनी चारदीवारी का लोकार्पण भी किया। उन्होंने युवा क्लब धारकंडी को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की तथा क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वचन सिंह ने विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लवली शर्मा द्वारा बनाया गया चित्र भी विधायक को भेंट किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0