सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा में लगेगा आधुनिक स्तर का मुख्य पावर पैनल बोर्ड -"एसएमओ "

सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा का पुराना पावर पैनल बोर्ड शुक्रवार को आधुनिक पैनल से बदला जाएगा। इस कार्य में 3-4 घंटे लगेंगे और इस दौरान बिजली बैकअप से आपूर्ति की जाएगी।

Jun 27, 2024 - 22:38
 0  171
सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा में लगेगा आधुनिक स्तर का मुख्य पावर पैनल बोर्ड -"एसएमओ "

सुमन महाशा। काँगड़ा

एसएमओ कांगड़ा डॉ अल्पना ने बताया कि सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा को बिजली आपूर्ति करने वाला मुख्य पावर पैनल बोर्ड आधुनिक स्तर का नहीं था जिसे शुक्रवार को बदलकर आधुनिक स्तर का बनाया जाएगा। 

इस मुख्य पावर पैनल बोर्ड के पुराना हो जाने के कारण स्टाफ और मरीजों को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। हॉस्पिटल में कई बार लोड की समस्या पैदा हो जाती थी।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस पैनल बोर्ड को बदलने के कार्य में लगभग तीन से चार घंटे का समय लगेगा इस दौरान बिजली की आपूर्ति बैकअप के माध्यम से की जाएगी। मरीजों के सामान्य चेकअप को प्रतिदिन की तरह ही किया जाएगा परंतु विभिन्न तरह के टेस्ट कुछ घंटों के लिए बाधित हो सकते हैं।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0