नगरोटा में 52 ग्राम चिट्टे संग युवक गिरफ्तार
कांगड़ा के नगरोटा बगवां में पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के युवक को गिरफ्तार किया, NDPS एक्ट में मामला दर्ज, जांच जारी।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। नगरोटा बगवां
प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ कांगड़ा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नगरोटा बागवां पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों दबोचा है। आरोपी के पास से 51.92 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि नगरोटा बगवां के कायस्थवाड़ी स्थित एक रैन शेल्टर में एक युवक नशे की बड़ी खेप के साथ मौजूद है और उसे स्थानीय स्तर पर बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 24 वर्षीय विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के जिला गुरदासपुर (गांधी नगर कैंप, वार्ड नंबर-7) का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 51.92 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।आरोपी विशाल के खिलाफ पुलिस थाना नगरोटा बगवां में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और कांगड़ा जिले में इसके खरीदार कौन-कौन थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0