महिला मंडल की मांग पर अजय वर्मा का बड़ा आश्वासन, जल्द मिलेगा अपना कमरा
पुराना कांगड़ा वार्ड-3 के नवगठित महिला मंडल ने एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर महिला मंडल के लिए कमरे की मांग रखी। अजय वर्मा ने मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
सुमन महाशा। कांगड़ा
पुराना कांगड़ा वार्ड-3 में नवगठित महिला मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा से उनके कांगड़ा स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मांगों और आवश्यकताओं को उनके समक्ष रखा। महिला मंडल की ओर से गतिविधियों के संचालन और बैठकों के आयोजन के लिए एक कमरे की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
अजय वर्मा ने महिला मंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि महिला मंडल के लिए कमरे की व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने नवगठित महिला मंडल की सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि महिला मंडल सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह महिला मंडल भी क्षेत्र के विकास और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान देगा।
महिला मंडल की सदस्यों ने उनकी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन देने के लिए अजय वर्मा का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0