अजय वर्मा से मिले एनएचएम कर्मचारी, जताया वेतन वृद्धि के लिए आभार
कांगड़ा में एनएचएम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि पर अजय वर्मा से मुलाकात कर जताया आभार, टीबी मुक्त भारत मिशन पर भी हुई चर्चा।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। कांगड़ा
एनएचएम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा से मिलकर टीबी मुक्त भारत मिशन पर चर्चा की। अजय वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त भारत पर चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रमों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा इस बीमारी के प्रति लोगों का जागरूक होना आवश्यक है जिसे स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी बखूबी कर रहे हैं।
नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने इस दौरान उपाध्यक्ष, हिमाचल पथ परिवहन निगम से मिलकर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बजट सत्र में नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारियों के वेतनमान बढ़ाने की घोषणा पर हार्दिक आभार एवं धन्यवाद भी व्यक्त किया। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बजट सत्र में कर्मचारियों के वेतनमान में वृद्धि की घोषणा एनएचएम कर्मचारियों के लगभग 25 वर्षों के लंबे संघर्ष, समर्पण और धैर्य का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार किसी सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारियों के हित में इतनी महत्वपूर्ण, संवेदनशील और ऐतिहासिक घोषणा कर पूरे कर्मचारी वर्ग में नई आशा, विश्वास और उत्साह का संचार किया है।
महासंघ ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से कर्मचारियों का मनोबल और अधिक मजबूत होगा तथा वे पहले से अधिक समर्पण, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ जनसेवा में अपना योगदान देते रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारी महासंघ के राज्य प्रेस सचिव राज महाजन, उपाध्यक्ष संजीव, जिला कांगड़ा नेशनल हेल्थ मिशन के महामंत्री विशाल शर्मा सहित महासंघ के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समस्त एनएचएम कर्मचारियों ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का हृदय से आभार प्रकट किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0