NSUI में बड़ी जिम्मेदारी, निखिल जमवाल बने राज्य उपाध्यक्ष
एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष निखिल जमवाल को प्रदेश महासचिव से पदोन्नत कर राज्य उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। छात्र हितों को लेकर जताया संकल्प।
संजीव भारद्वाज।धर्मशाला
एनएसयूआई में संगठनात्मक मजबूती और छात्र हितों के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए निखिल जमवाल को प्रदेश महासचिव पद से पदोन्नत कर राज्य उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, ईमानदारी और छात्र राजनीति में सक्रिय योगदान का परिणाम है। निखिल जमवाल ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए अपने आदर्श एवं प्रेरणास्रोत पूर्व मंत्री स्वर्गीय विकासपुरुष जीएस बाली जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी विचारधारा और सिद्धांत हमेशा उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
उन्होंने अपने नेता एवं कैबिनेट मंत्री रैंक के आरएस बाली का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके विश्वास और मार्गदर्शन से उन्हें संगठन में नई जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु एवं एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा जी का भी हृदय से धन्यवाद किया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्होंने संगठनात्मक कार्यों में महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया।
निखिल जमवाल ने अपने माता-पिता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद और समर्थन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उन्होंने अपनी बड़ी बहन शिवानी ठाकुर का भी विशेष धन्यवाद किया, जो हर समय उनका उत्साहवर्धन करती रही हैं। इसके साथ साथ उन्होंने विशेष धन्यवाद उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी,राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी आकाश चौधरी और हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर (टोनी) का भी आभार व्यक्त किया।जिन्होंने निखिल जामवाल पर विश्वास करके इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दी।
नवनियुक्त राज्य उपाध्यक्ष निखिल जमवाल ने संकल्प लिया कि वे छात्रों के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाना और छात्र हितों की आवाज को बुलंद करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0