पौंग बांध में अब पर्यटक शीघ्र उठाएंगे साहसिक खेलों का लुत्फः डीसी

पौंग बांध में शीघ्र ही जल क्रीड़ा से संबंधित गतिविधियां आरंभ हो जाएंगी।

Feb 16, 2025 - 18:02
 0  216
पौंग बांध में अब पर्यटक शीघ्र उठाएंगे साहसिक खेलों का लुत्फः डीसी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला

पौंग बांध में शीघ्र ही जल क्रीड़ा से संबंधित गतिविधियां आरंभ हो जाएंगी। पौंग बांध क्षेत्र में अब पर्यटक मोटरबोट की सवारी, क्रूज, नौका अनुभव और रोमांचकारी राइड का लुत्फ उठा सकें। इसके लिए जिला जल क्रीडा एंव संबद्व गतिविधियां सोयायटी ने जल क्रीडा एंव संबद्व गतिविधियों चलाने के लिये जल क्रीडा ऑपरेटर का चयन की औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं तथा जल क्रीड़ा आपरेटर को शीघ्र ही गतिविधियां आरंभ करने निर्देश भी दे दिए गए हैं ताकि पौंग बांध को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सके।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट होने के चलते प्रशासन द्वारा इसे लेकर निर्धारित समय पर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौंग बांध क्षेत्र में भी पर्यटन को विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं तथा सरकार के निर्देशानुसार यहां पर्यटन विकास को लेकर प्रशासन द्वारा गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग के अधिकारियों को भी पौंग बांध क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से आधारभूत संरचना विकसित करने की कार्य योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के साथ-साथ यहां स्वरोजगार के अपार अवसर उपलब्ध करवाने की संभावनाएं हैं, जिनको लेकर प्रशासन द्वारा एक सम्पूर्ण खाका तैयार किया है।

डीसी ने कहा कि पौंग बांध क्षेत्र और यहां के पानी को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए भी हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हितैषी टूरिज़म माॅडल विकसित कर पौंग बांध क्षेत्र के वातावरण को शुद्ध रखने के पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वन विभाग के वन्य जीव विंग द्वारा पौंग डैम के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल साहसिक खेलों और प्रशिक्षण सुविधाओं के लिए उपयुक्त स्थान होने के चलते, यहां इन गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0