नूरपुर कॉलेज में होटल करियर पर खास मार्गदर्शन

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में होटल एसोसिएशन के उपप्रधान जसवंत सिंह ने छात्रों को होटल मैनेजमेंट व करियर संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया।

Feb 11, 2026 - 18:23
 0  45
नूरपुर कॉलेज में होटल करियर पर खास मार्गदर्शन

नूरपुर । राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर मे करियर काउंसलिंग कमिटी एंड प्लेसमेंट सेल और व्यावसायिक स्नातक के संयुक्त तत्वाधान में एक व्याख्यान का आयोजन डॉ. दिलजीत सिंह के कुशल निर्देशन में किया गया। यह व्याख्यान जसवंत सिंह उप प्रधान होटल एसोसिएशन द्वारा प्रस्तुत किया गया । उन्होंने विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए विद्यार्थियों को होटल मैनेजमेंट और होटल व्यवसाय में भविष्य में अपार संभावनाओं के ऊपर अभिव्यक्ति दी।

 उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि इस व्यवसाय में विद्यार्थी न केवल अपनी भविष्य को संवार सकते हैं अपितु अपने जीवन को एक सही दिशा और दशा भी दे सकते हैं। इस उपलक्ष पर महाविद्यालय के डॉक्टर राकेश कौशल प्रोफेसर मनजीत सिंह डॉ अनिल कुमार प्रोफेसर सुरजीत कुमार एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0