स्टे के बावजूद नूरपुर में खैर कटान! शिकायत दर्ज

कांगड़ा के नूरपुर भलून में स्टे आदेश के बावजूद खैर पेड़ों की कटाई का आरोप, डीएफओ को शिकायत, पर्यावरण नुकसान पर उठे सवाल।

Apr 1, 2026 - 18:26
 0  81
स्टे के बावजूद नूरपुर में खैर कटान! शिकायत दर्ज

सलवान सिंह। जवाली
जिला कांगड़ा के नूरपुर उपमंडल के तहत आने वाले भलून क्षेत्र में वन कटान को लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी गांव भलून, तहसील नूरपुर द्वारा डीएफओ नूरपुर को लिखित शिकायत भेजी गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक फॉरेस्ट कॉन्ट्रैक्टर द्वारा बिना उचित अनुमति के पेड़ों की कटाई की जा रही है। जबकि इस मामले में पहले ही फाइनेंशियल कमिश्नर, शिमला द्वारा 14.11.2024 को स्टे आदेश जारी किया जा चुका है, इसके बावजूद कार्य जारी रखा गया है। 
आवेदन में यह भी कहा गया है कि संबंधित कार्य के लिए कोई वैध NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं लिया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस अवैध गतिविधि से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है और स्थानीय लोगों में रोष है। शिकायत पत्र में उल्लेख है कि मामला पहले भी अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने वन विभाग से तुरंत हस्तक्षेप करते हुए कार्य को रुकवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। यह शिकायत 31 मार्च 2026 को नूरपुर में दर्ज की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0