वीर बाल दिवस पर विधायक पवन काजल ने साहिबजादों के बलिदान को किया नमन
वीर बाल दिवस के अवसर पर कांगड़ा सदर के विधायक और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पवन काजल ने साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुमन महाशा। कांगड़ा
वीर बाल दिवस के अवसर पर कांगड़ा सदर के विधायक और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पवन काजल ने साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस आयोजन में उन्होंने देश और धर्म की रक्षा के लिए इन वीर बालकों के बलिदान का स्मरण किया और उनके इतिहास को साझा किया।
विधायक काजल ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में मंडल भाजपा उपाध्यक्ष सत प्रकाश सोनी, अशोक कुमार, रजनीश मोना, विजय कुमार, मुनीश त्रिवेदी, मोहित और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






