बैजनाथ के लोगों का समग्र विकास ही प्राथमिकता : किशोरी लाल
मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल ने शनिवार को ग्राम पंचायत तरेहल में 5 लाख से निर्मित सामुदायिक भवन लोगों को समर्पित किया।

मनोज धीमान। पालमपुर
मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल ने शनिवार को ग्राम पंचायत तरेहल में 5 लाख से निर्मित सामुदायिक भवन लोगों को समर्पित किया। इसके उपरांत सगूर में नैहटु महादेव संस्था सौजन्य से लाभार्थियों को 15 सिलाई मशीन वितरित की।इस अवसर पर सीपीएस का स्थानीय जनता ने स्वागत किया गया। प्रधान पीसी चौधरी और शिवालय महिला मंडल ने किशोरी लाल को सम्मानित किया गया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि ग्राम पंचायत तरेहल के विकास कार्यों को भी चरणबद्ध पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बैजनाथ हलके में लोगों के लिये आधारभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन लोगों की मांग थी, जिसे पूरा किया गया है।
किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र में जनाकांक्षाओं और क्षेत्र की जरूरत के अनुरूप विकास कार्यों को गति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ हलके के समग्र और संतुलित विकास के लिये हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। किशोरी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में आम जनमानस की चिंता करने वाली सरकार है। प्रदेश में सभी के हितों को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाओं को आरम्भ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान बैजनाथ क्षेत्र की सभी मांगों को पूर कर 50 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं के उद्धघाटन एवं शिलान्यास किये। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल,प्रधान पी सी चौधरी, प्रधान विनोद कुमार नैहटु, ओम प्रकाश, ओंकार, जगदीश चंद, पिंकी देवी, मस्त राम, देश राज, कमला देवी, रीता राणा, स्वरूप चंद, राम सिंह, श्रबन टंडन, सुनील कुमार, विपिन, अनिरुध, नारायण सिंह,विजय कुमार,विनोद कुमार स्थानिय जनता एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






