पालमपुर में पुलिस ने पकड़ी चरस वाली गाड़ी, डेढ़ किलाे खेप के साथ कुल्लू के 3 तस्कर गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने पालमपुर में 1.510 किलो चरस बरामद कर कुल्लू के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, गाड़ी जब्त।

Feb 4, 2026 - 13:11
 0  9
पालमपुर में पुलिस ने पकड़ी चरस वाली गाड़ी, डेढ़ किलाे खेप के साथ कुल्लू के 3 तस्कर गिरफ्तार

कांगड़ा । जिला कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पालमपुर में 1 किलो 510 ग्राम चरस की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल्लू जिले के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है
जानकारी के अनुसार कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम क्षेत्र में गश्त पर थी।

 इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि डाढ से पालमपुर रोड पर घुमारका के पास एक सुनसान स्थान पर एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी है। सूचना में बताया गया कि गाड़ी में तीन लोग सवार हैं और उनके पास भारी मात्रा में चरस है, जिसे वे बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। तलाशी लेने पर गाड़ी से 1 किलो 510 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान धर्म चन्द पुत्र राजू राम, निवासी चलाह, तहसील व जिला कुल्लू, राम प्रकाश पुत्र स्व. तोलू राम, निवासी ग्रांमग, तहसील व जिला कुल्लू और कुंज लाल पुत्र स्व. चन्दे राम, निवासी चलाह, तहसील व जिला कुल्लू के रूप में की गई है। इन तीनों के विरुद्ध पुलिस थाना पालमपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0