पीजी कॉलेज धर्मशाला में NCC ‘B’ सर्टिफिकेट परीक्षा, 624 कैडेट शामिल
पीजी कॉलेज धर्मशाला में एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र परीक्षा संपन्न। 4 बटालियनों के 624 कैडेटों ने अनुशासन और उत्साह के साथ लिया भाग।
सुमन महाशा, कांगड़ा ।
पीजी कॉलेज धर्मशाला में 5 हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन धर्मशाला के तत्वावधान में एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में विभिन्न एनसीसी इकाइयों से आए कुल 624 कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
परीक्षा में 5 एचपी एनसीसी बटालियन धर्मशाला, 9 एचपी एनसीसी बटालियन डलहौजी, 6 एचपी एनसीसी बटालियन ऊना तथा 1 एचपी गर्ल्स एनसीसी बटालियन सोलन के कैडेट शामिल रहे। परीक्षा का उद्देश्य कैडेटों के प्रशिक्षण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा एनसीसी से संबंधित विषयों के ज्ञान का मूल्यांकन करना था।
इस परीक्षा के पीठासीन अधिकारी के रूप में कर्नल जी.पी. सिंह (4 एचपी एनसीसी बटालियन हमीरपुर) ने अपनी सेवाएं दीं, जबकि सदस्य अधिकारी के रूप में कर्नल ए.डी. चट्टवाल (5 एचपी एनसीसी बटालियन धर्मशाला) उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परीक्षा के सफल संचालन में सीनियर जेसीओ अवतार सिंह तथा प्रशिक्षण जेसीओ संतोष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में परीक्षा केंद्र पर अनुशासन, समयबद्धता एवं व्यवस्था बनाए रखी गई।
एनसीसी अधिकारियों ने कैडेटों के अनुशासन और तैयारी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की परीक्षाएं युवाओं में देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता तथा जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0