कांगड़ा में PM मोदी करेंगे CU देहरा कैंपस का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांगड़ा के देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन करेंगे। छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं।
रोज़ाना हिमाचल ब्यूरो। देहरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के नवनिर्मित देहरा परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के अपने स्थायी भवन का वर्षों पुराना इंतजार समाप्त हो जाएगा। वीरवार को चैत्र माह के पहले नवरात्र के अवसर पर देहरा परिसर में हवन-यज्ञ के साथ नए भवन के शुभारंभ की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अप्रैल-मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक तौर पर इस नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद विभिन्न विभागों को चरणबद्ध तरीके से यहां स्थानांतरित करने की योजना है।
छात्रों को अत्याधुनिक सुविधाएं और शोध का मिलेगा बेहतर माहौल
देहरा में स्थायी कैंपस शुरू होने से न केवल छात्रों को अत्याधुनिक सुविधाएं और शोध का बेहतर माहौल मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और विकास को भी नई ऊंचाइयां मिलेंगी। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि उद्घाटन समारोह को भव्य बनाया जा सके। कुलपति केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश प्रो. सतप्रकाश बंसल का कहना है कि अगले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे और धीरे-धीरे विभागों को यहां शिफ्ट किया जाएगा। इसी शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय में एलएल.बी. और होटल मैनेजमैंट के महत्वपूर्ण प्रोफैशनल कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0