ओएमआर से होगी पुलिस भर्ती, फिजिकल टेस्ट भी पुलिस विभाग ही लेगा, कैबिनेट के निर्देश

हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के 1226 पद भरे जाने के लिए लोक सेवा आयोग की ओर से उठाई गई आपत्तियों को दूर करते हुए कैबिनेट ने नई व्यवस्था दी है। इस भर्ती के लिए अब फिजिकल टेस्ट पुलिस विभाग खुद करेगा, जबकि लिखित परीक्षा लोक सेवा आयोग लेगा।

Feb 10, 2024 - 11:11
 0  198
ओएमआर से होगी पुलिस भर्ती, फिजिकल टेस्ट भी पुलिस विभाग ही लेगा, कैबिनेट के निर्देश

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के 1226 पद भरे जाने के लिए लोक सेवा आयोग की ओर से उठाई गई आपत्तियों को दूर करते हुए कैबिनेट ने नई व्यवस्था दी है। इस भर्ती के लिए अब फिजिकल टेस्ट पुलिस विभाग खुद करेगा, जबकि लिखित परीक्षा लोक सेवा आयोग लेगा। लिखित परीक्षा भी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के जरिए नहीं होगी, बल्कि ओएमआर की पुरानी प्रक्रिया के अनुसार ही परीक्षा ली जाएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस बारे में छूट दे दी गई है। लोकसेवा आयोग से आपत्तियां मिलने के बाद गृह विभाग यह मामला कैबिनेट में ले गया था, ताकि पुलिस भर्ती की प्रक्रिया लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले शुरू हो जाए। पिछली बार पुलिस भर्ती पेपर लीक के बाद मामला सीबीआई तक जाने के बाद पुलिस मुख्यालय ने इस बार लिखित परीक्षा से इनकार कर दिया था। इसके बाद सरकार ने भर्ती के रूल बदले और परीक्षा के लिए लोकसेवा आयोग को रिक्विजिशन भेजी। इस पर लोकसेवा आयोग ने कहा था कि इस भर्ती के लिए रूल्स बनाती बार गृह विभाग ने आयोग को कंसल्ट किया जाए। साथ ही ऑनलाइन एग्जाम करवाने को लेकर कहा था कि इसके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर मौजूद नहीं है। फिजिकल टेस्ट से भी लोकसेवा आयोग ने इनकार किया और तर्क दिया था कि उनके मेंबर इस तरह के टेस्ट में नहीं जाते। इन आपत्तियों के बाद भर्ती प्रक्रिया में देरी हो जाती, यदि राज्य सरकार इन पर फैसला नहीं लेती। इसीलिए शुक्रवार को कैबिनेट में इस मामले को लगाया गया। अब लिखित परीक्षा ऑफलाइन होगी और फिजिकल टेस्ट पुलिस खुद लेगी। गौरतलब है कि कांस्टेबल के 1226 पद भरने के लिए पहली बार महिलाओं को 30 फ़ीसदी आरक्षण दिया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0