6 अप्रैल को कांगड़ा के कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के चलते कटौती

कांगड़ा में 6 अप्रैल को ओल्ड रजोल और कांगड़ा नंबर II फीडर पर रखरखाव कार्य के चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Apr 4, 2026 - 19:44
 0  18
6 अप्रैल को कांगड़ा के कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के चलते कटौती

कांगड़ा। सुमन महाशा 

6 अप्रैल को कांगड़ा के कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बाधित

विद्युत उपमंडल नंबर-1 कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में 6 अप्रैल 2026 को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल नंबर-1 कांगड़ा के सहायक अभियंता Er. Pulkit Dixit ने दी।

उन्होंने बताया कि Himachal Pradesh State Electricity Board Limited के अंतर्गत 11 केवी ओल्ड रजोल फीडर और कांगड़ा नंबर-II फीडर पर विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगी कटौती

6 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक इन फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों—

सहौडा, पैहग, जोगी बला, नागनपट, गग्गल, सनौरा, बैदी, वला, भेरी, नदेंहड़, भडियाडा, टीका बाग, ढुगियारी, वीरता बंगला, गर्ग कॉलोनी, सेवकरा, छेब, निफ्ट, माता का बाग, नटेहड़, तालपुरा, डूंगा बाजार, मंदिर बाजार, कांगड़ा मंदिर, मिशन, हाउसिंग बोर्ड, मिनी सचिवालय, जज आवास, एसडीएम आवास, बीडीओ कार्यालय, बाल्मीकि मोहल्ला, सब्जी मंडी, गुप्त गंगा, आईपीएच रेस्ट हाउस, छोटी हलेड, पुष्प विहार आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ने बताया कि यदि किसी कारणवश निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं हो पाया तो यह कार्य अगले दिन भी किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0