फतेहपुर के बेटे ने बढ़ाया देश का मान! भारतीय नौसेना में कमांडर बने राजन शर्मा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Rajan Sharma from Fatehpur, Kangra district has been promoted to the rank of Commander in the Indian Navy for his excellent service, discipline and leadership at Visakhapatnam, bringing pride to the entire region.

Jan 29, 2026 - 20:39
 0  9
फतेहपुर के बेटे ने बढ़ाया देश का मान! भारतीय नौसेना में कमांडर बने राजन शर्मा, क्षेत्र में खुशी की लहर

रघुनाथ शर्मा | नूरपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की तहसील फतेहपुर के गांव छतर निवासी राजन शर्मा ने भारतीय नौसेना में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट सेवा कार्य, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के लिए उन्हें उनके वर्तमान कार्य क्षेत्र विशाखापत्तनम में कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया है।

राजन शर्मा की इस पदोन्नति से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे फतेहपुर क्षेत्र और जिला कांगड़ा में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

गौरतलब है कि राजन शर्मा के पिता सोम दत्त शर्मा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी माता कमला शर्मा एक गृहिणी हैं। परिवार से मिले अनुशासन, परिश्रम और देशसेवा के संस्कारों ने राजन शर्मा को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजन शर्मा की सफलता यह संदेश देती है कि कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण से देश सेवा के सर्वोच्च पदों तक पहुंचा जा सकता है। उनकी यह पदोन्नति गांव छतर, तहसील फतेहपुर और जिला कांगड़ा के लिए गौरव का विषय है, जिससे क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक उज्ज्वल हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0