नादौन में सजी शतरंज की बिसात, 14वीं रैपिड चेस चैंपियनशिप में बच्चों ने दिखाया कमाल

नादौन के डीएवी स्कूल भडोली में आयोजित 14वीं रैपिड चेस चैंपियनशिप 2026 में हिमाचल भर से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

May 25, 2026 - 20:26
 0  54
नादौन में सजी शतरंज की बिसात, 14वीं रैपिड चेस चैंपियनशिप में बच्चों ने दिखाया कमाल

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी

नादौन।

चेसलॉजी चेस अकादमी द्वारा डीएवी स्कूल भडोली में आयोजित 14वीं रैपिड चेस चैंपियनशिप 2026 का सफल समापन हुआ। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के चीफ आर्बिटर किशन चंद रहे। समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत राणा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता में अंडर-8, अंडर-11, अंडर-13 और अंडर-17 वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों और अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया।

अंडर-13 बालक वर्ग में डीएवी अम्बोटा के सूर्यांश ठाकुर ने पहला, विहान शर्मा ने दूसरा तथा डीएवी कांगू के तनय कंगू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में डीएवी भडोली की नितिग्या विजेता रहीं।

अंडर-11 बालक वर्ग में सिलिकॉन स्कूल के राघव प्रथम, डीएवी भडोली के गर्वेश कौंडल द्वितीय और निकुंज भाभोरिया तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में डीएवी हमीरपुर की कर्णिंका प्रथम रहीं।

अंडर-8 वर्ग में रुद्र शर्मा, नित्यम ठाकुर और नित्यम भाभोरिया क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहे। सात्विक मेहरा को सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में विशेष सम्मान मिला।

अंडर-17 वर्ग में डीएवी भडोली के अंश मेहरा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में अमृता प्रथम और रिद्धिमा सकलानी द्वितीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन और सहयोगियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0