पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान
रिकांगपिओ में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कांग्रेस बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का दिया संदेश।
रोज़ाना हिमाचल ब्यूरो। रिकांगपिओ
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कल्पा ब्लॉक कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
इस दौरान मंत्री ने विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और पार्टी की मजबूती के लिए रणनीति साझा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और लोगों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने की अपील की।
बैठक के बाद राजस्व मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0