कांगड़ा में अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में युवाओं को मिला प्रेरणा का मंत्र
कांगड़ा में MY Bharat के अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में सिंदूर फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप चौधरी ने युवाओं को मोटिवेशन व स्किल डेवलपमेंट के गुर सिखाए।
कांगड़ा | सुमन महाशा
मेरा युवा भारत, कांगड़ा (युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा आयोजित अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में सिंदूर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप चौधरी ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम में राजस्थान के जयपुर से आए युवा साथियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र के दौरान संदीप चौधरी ने युवाओं के साथ मोटिवेशन, स्किल डेवलपमेंट और जीवन में लक्ष्य निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की, जिसे युवाओं ने खूब सराहा।
अपने संबोधन में संदीप चौधरी ने कहा कि “यह मुमकिन नहीं कि एक दिन में सब कुछ हो जाए, लेकिन यह भी मुनासिब नहीं कि एक दिन में कुछ भी न हो।” उन्होंने युवाओं को बड़े लक्ष्य तय करने और निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि रेस जीतने में भले ही कुछ समय लगता हो, लेकिन जीत के पीछे की मेहनत बेहिसाब होती है।
उन्होंने युवाओं को यह भी समझाया कि सफलता के लिए “आज काम कर लेंगे और कल छुट्टी करेंगे” जैसी सोच अपनानी चाहिए और खुद से कभी बहानेबाजी नहीं करनी चाहिए। जीवन में सकारात्मक सोच, ईमानदारी और आत्मनिष्ठा को सफलता की कुंजी बताते हुए उन्होंने कहा कि हमेशा भगवान का धन्यवाद करते रहना चाहिए, जिन्होंने हमें इतना सुंदर जीवन और बेहतर अवसर दिए हैं।
कार्यक्रम के अंत में सिंदूर फाउंडेशन की ओर से सभी युवा प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, मेरा युवा भारत कांगड़ा के पदाधिकारियों ने भी संदीप चौधरी को उनके प्रेरणादायी योगदान के लिए सम्मानित किया। यह कार्यक्रम युवाओं के लिए न केवल सीखने का मंच बना, बल्कि उनके आत्मविश्वास और भविष्य की दिशा तय करने में भी सहायक सिद्ध हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0