विनवा नदी में गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं! SDM संकल्प गौतम ने दी सख्त चेतावनी
बैजनाथ के एसडीएम संकल्प गौतम ने विनवा नदी और खीरगंगा घाट क्षेत्र का निरीक्षण कर गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रशासन जल्द स्वच्छता अभियान और CCTV निगरानी शुरू करेगा।
मनोज धीमान। पालमपुर
संकल्प गौतम ने शुक्रवार को विनवा नदी तथा खीरगंगा घाट क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां बढ़ रही गंदगी और कूड़ा-कचरा फेंके जाने की समस्या पर गंभीर चिंता जताई।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नदी और घाट क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों को प्रदूषित करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति नदी अथवा घाट क्षेत्र में कूड़ा-कचरा फेंकते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संकल्प गौतम ने बताया कि विनवा नदी और आसपास के क्षेत्रों में जल्द ही विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, ताकि पूरे क्षेत्र को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि संवेदनशील और आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे, जिससे गंदगी फैलाने वालों पर निगरानी रखी जा सके और नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित हो सके।
एसडीएम ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों और युवाओं से भी प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नदियों और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर गुरुमुख सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0